Prabhat Times
जालंधर। ईलाके के चहुंमुखी विकास के लिए वचनबद्ध मेयर जगदीश राज राजा व अनिता राज तथा जालंधर सेंट्रल हल्के के विधायक राजेन्द्र बेरी द्वारा शक्ति नगर ईलाके में सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।
विधायक राजेन्द्र बेरी, मेयर जगदीश राजा व अनिता राज ने कहा कि आने वाले समय में ईलाके का योजनाबद्ध ढंग से और विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विकास कार्य शुरू करने के अवसर पर शक्ति नगर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मेयर जगदीश राजा, विधायक राजेन्द्र बेरी व अनिता राज का स्वागत सोसाइटी के प्रधान डी.एल. शर्मा, अरूण अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने किया।
इस मौके पर शक्ति नगर वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान डी.एल. शर्मा, कमल मल्हौत्रा, मंगत राम चुघ, कमल अरोड़ा, अरूण कुमार अग्रवाल, दिनेश कत्याल, भूषण आनन्द, राजीव मल्हौत्रा, वरिन्द्र चड्डा, राजीव कुमार, मनजीत सिंह सेठी, वेद सिक्का, अरूण देव, अरविंद देव, राकेश देव व ईलाके के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
बताया गया है कि ईलाके में शुरू किए जा रहे सड़को का निर्माण कार्य आधुनिक तकनीक से करवाया जा रहा है। इस मौके पर ईलाके के लोगों से बातचीत कर विकास के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में हरीश साहनी ने सभी मुंह मीठा करवाया और अरूण अग्रवाल ने सोसाइटी की तरफ से सभी का धन्यवाद किया।