Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा आज शक्ति नगर वैलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ रणजीत सागर डैम (शाहपुर कंडी) पहुंचे।
इस मौके पर शक्ति नगर वैलफेयर सोसाइटी की तरफ से प्रधान दर्शन लाल शर्मा, राजीव मल्हौत्रा, कमल मल्हौत्रा, भूषण आनंद, सुनील मदान, कमल अरोड़ा, सचिव प्रितपाल सिंह पाली, गुरिन्द्र सिंह, राजीव मुंजाल, विनोद अरोड़ा व अन्य लोग मौजूद थे।
डैम पर मेयर राजा और सोसाइटी सदस्यो का स्वागत डैम के इंजीनियर्स सुखप्रीत सिंह, अजय महाजन तथा अरूण कुमार अग्रवाल, दलेर सिंह द्वारा किया गया।
डैम के इंजीनियर अरूण कुमार अग्रवाल व अन्यों ने बताया कि ये डैम रावी दरिया के पानी को सैंट्रल करने के लिए बनाया गया है।
इंजीनियर ने बताया कि पहले रावी का पानी आगे काफी मात्रा में पाकिस्तान की और चला जाता था।
अभी भी थोड़ा पानी पाकिस्तान की और जाता है। इंजीनियर ने बताया कि भविष्य के लिए वैराज अंडर कंस्ट्रक्शन है। ये प्रोजैक्ट पूरा होने पर पूरी तरह से सैंट्रल कर दिया जाएगा।
इस मौके पर मेयर जगदीश राजा ने डैम की गतिविधियों व प्रोजैक्ट की जानकारी ली और किए जा रहे कार्यों के लिए डैम की पूरी टीम की प्रशंसा की।