Prabhat Times
जालंधर। (sheetal angural joins aam aadmi party in jalandhar) जालंधर में भाजपा नेता शीतल अंगुराल सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ उनकी टीम के कई नेता भी भाजपा छोड़ गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
चंडीगढ़ में आपके बड़े नेता राघव चड्ढा की मौजूदगी में शीतल अंगुराल और उनके साथियों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की और कहा कि पंजाब को इस समय आम आदमी पार्टी ही विकास की राह पर ला सकती है।
शीतल का वेस्ट हलके के मौजूदा कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू से 36 का आंकड़ा रहा है। अगर शीतल को आम आदमी पार्टी वेस्ट हलके से चुनाव लड़ाती है तो कांग्रेस के मौजूदा विधायक रिंकू के लिए भी मुश्किल हो सकती है क्योंकि ऐसी स्थिति में रविदासिया समाज के वोट बंट जाएंगे और भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है। रिंकू और शीतल दोनों ही रविदासिया समाज से हैं।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें