Prabhat Times
जालंधर। (Mai Bhi Bhagwant Bhullar) कमिश्नरेट जालंधर के थाना भार्गव कैंप के एस.एच.ओ. भगवंत सिंह भुल्लर पर हुए जानलेवा हमले को लेकर जालंधर की राजनीति गर्मा गई है। एस.एच.ओ. पर हमले को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी एस.सी. मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शीतल अंगुराल ने ‘मैं भी भगवंत भुल्लर’ मुहिम छेड़ने का ऐलान किया है।
बता दें कि शनिवार को आधी रात के समय भार्गव कैंप के एस.एच.ओ. भगवंत भुल्लर मर्चेंट नेवी अधिकारी मनप्रीत सिंह और फैक्ट्री मालिक के बेटे कमलदीप सिंह ने हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इसी बीच जालंधर में राजनीति गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी के एस.सी. मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शीतल अंगुराल ने एस.एच.ओ. के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। शीतल अंगुराल ने कहा कि वे मैं भी भगवंत भुल्लर मुहिम शुरू करेंगे।
शीतल ने कहा कि पुलिस द्वारा अपनी सेहत की परवाह न करते हुए दिन रात डियूटी की जा रही है। घटना वाली रात भी नाईट कर्फ्यु के दौरान थाना प्रभारी व पुलिस कर्मचारी डियूटी पर थे। जिन्होनें सत्ता के नशे में चूर नेताओं के समर्थकों का डट कर मुकाबला किया।
शीतल अंगुराल ने कहा कि जिस समय थाना प्रभारी पर हमला हुआ उस वक्त सत्ता पक्ष के नेता भी वहां मौजूद थे। शीतल ने आरोप लगाया है कि इस मामले में भी राजनीति हुई है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले सत्ता पक्ष के नेताओं के खिलाफ वे मुहिम शुरू करेंगे।
ये भी पढ़ें