कपूरथला (ब्यूरो): शिव सेना पंजाब की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में लखबीर सिंह झीता को वरिष्ठ नगर उपाध्क्षय नियुक्त किया गया। इस मौके पर हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया गया।

शिव सेना पंजाब के संगठन मंत्री मुकेश लाटी के आवास पर जिला अध्यक्ष अनिल नाहर के नेतृत्व में लखबीर सिंह झीता ने अपनी टीम के साथ शिव सेना पंजाब की सदस्यता ग्रहण की।

नवनियुक्त नगर उपाध्क्षय लखबीर सिंह झीता ने कहा कि शिव सेना पंजाब के संगठन मंत्री मुकेश लाटी ने जाति-पात से ऊपर उठकर हिंदुत्व की जो अलख जगाई है उससे राष्ट्र और हिंदुत्व मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व पर चौतरफा हमले हो रहे हैं।

हमें हिंदुत्व की रक्षा करनी होगी। इसके लिए युवा पीढ़ी को जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी। इसके लिए टीम शैक्षणिक संस्थानों में जाकर युवाओं को शिव सेना पंजाब की नीतियों से अवगत कराएगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए शिव सेना पंजाब के संगठन मंत्री मुकेश लाटी एवं जिला अध्यक्ष अनिल नाहर ने कहा की युवाओं में देशभक्ति और सांस्कृतिक विकास के लिए घर-घर में वीरों के बलीदान ग्रंथ होने चाहिए।

देश की विडंबना है कि वर्तमान युवा पीढ़ी फिल्मी हीरो के नाम तो जानती है लेकिन देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नहीं। आज संगठन, शक्ति, भाईचारा, एकता, देशभक्ति और सांस्कृतिक परम्पराओं को स्वीकार कर आगे बढऩे की आवश्यकता है।

लाटी ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घरों पर महान व्यक्तित्व व शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने वाली किताबें, ग्रंथ रखें और उनके बारे में अपने बच्चों को बताएं तभी भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

लाटी ने कहा हमारी संस्कृति एक है गुरू गोविन्द सिंह और बन्दा बहादुर को अलग नही कर सकते आज षड़यत्रों के कारण हिन्दू और सिंक्खों को अलग करने का प्रयत्न चल रहा है।

गुरू तेग बहादुर सिंह व गुरू गोविन्द सिंह चार शहजादों ने बलिदान सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए दिया था फिर हम अलग कैसे है।

अगर हम भारत को अखंड देखना चाहते हैं और यह मातृ भूमि हमारी है तो भेद भाव को समाप्त कर एक होना होगा और हम एक है।

इस मौके पर शहरी प्रधान विकास रिंकू, यूथ जिला अध्यक्ष कुलदीप माणक, विजय कुमार, मनु, ललित, लककी चौधरी आदि उपस्थित थे।