कपूरथला (ब्यूरो): शिवसेना हिन्द की बैठक राष्टीय प्रमुख निशांत शर्मा की अध्यक्षता मे हुई। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हिन्दुत्व की मजबूती के लिए विचार विमर्श किया गया। पार्टी को उस समय भारी सफलता मिली जब श्रीराम सेना का शिव सेना हिन्द मे विलय हो गया।

उसके राष्टीय प्रमुख जतिंदर छाबड़ा ने अपने साथियों दीपक छाबड़ा अनिल शुक्ला, गुरबचन सिंह थिंद सहित बिना शर्त पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर शिवसेना हिन्द का दामन थाम लिया।

जहां पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख निशांत शर्मा ने जतिंदर छाबड़ा, दीपक छाबड़ा और साथियों का सिरोपे डालकर स्वागत किया।इस दौरान जतिंदर छाबड़ा को शिव सेना हिन्द व्यापार सेना का राष्टीय प्रमुख अनिल शुक्ला को राष्टीय उपप्रमुख, दीपक छाबड़ा को प्रदेश प्रमुख, गुरबचन सिंह थिंद को प्रदेश उपप्रमुख नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय प्रमुख निशांत शर्मा ने संविधान की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह बेहतर होती तो बहुसंख्यक हिंदुओं को हिंदू संगठन नहीं बनाना पड़ता।उन्होंने कहा कि विश्व में 56 मुस्लिम और 89 ईसाई राष्ट्र हैं।किसी में भी ईसाई या मुस्लिम संगठन नहीं हैं। केवल भारत जैसे हिंदू राष्ट्र में हिंदू संगठन बनाने की आवश्यकता पर चिंतन और मनन की जरूरत है। देश के बहुसंख्यक हिंदुओं के लिए किसी भी सरकार ने आज तक किसी योजना की घोषणा नहीं की।

केवल मुस्लिम और अल्पसंख्यकों के नाम पर तमाम योजनाएं संचालित की गईं। बेटियों के मामले में भी भेदभाव किया गया। मुस्लिम लड़कियों के लिए विशेष योजना चलाई गई। मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को करारा जवाब देने की जरूरत है।

कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करें। राष्ट्रविरोधी ताकतें अपने आप भाग जाएंगी। हिंदू संस्कृत और हिंदू समाज की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर काम करना होगा।

शिव सेना हिन्द व्यापार सेल के राष्टीय प्रमुख जतिंदर छाबड़ा एवं प्रदेश प्रमुख दीपक छाबड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रमुख निशांत शर्मा के निर्देशों पर कपूरथला जिलों में 6 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाकर शहीद हुए भारतीय सेना के जनरल अरुण श्रीधर वैद्य, पुलिस के जवानों को नमन करेंगे। 6 जून को शिवसैनिक श्रीराम मंदिर में शहीदों को नमन करेंगे।