कपूरथला (ब्यूरो): शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक शिव सेना हिन्द व्यापार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिंदर छाबड़ा एवं प्रदेश प्रधान दीपक छाबड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अजय कुमार, राकेश पवार विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस मौके जतिंदर छाबड़ा व दीपक छाबड़ा ने कहा कि कट्टरपंथी खालिस्तानियों के टुकड़ों पर पलने वाला गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारों पर पंजाब के लोगों को खालिस्तान मुहिम के साथ जुड़ने के लिए उकसा रहा है।

उन्होंने कहा कि सुखपाल सिंह खेहरा जानबूझकर सिखों के साथ अन्याय होने की बातों को सुनाकर भड़का रहे हैं। पंजाब का शांतिमय माहौल बिगाड़ना चाहता है।

उन्होंने कहा कि खेहरा का एजेंडा है कि पंजाब में हिंसक माहौल को पैदा किया जाए। सिख कौम के लोग भड़क कर हिंदुओं का कत्लेआम करे और सरकारों के खिलाफ आवाज उठाकर खालिस्तान मुहिम को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि सुखपाल सिंह खेहरा गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसे गद्दारों की हाथों की कठपुतली है। पन्नू खेहरा के भड़काऊ भाषणों के माध्यम से पंजाब के सिखों को देश विरोधी मुहिम में जोड़कर आँतकवाद का काला दौर लाना चाहता है।

जतिंदर छाबड़ा व दीपक छाबड़ा ने पंजाबी सिंगर जेजी बैंस पर बरसते हुए कहा कि जेजी बैंस द्वारा खालिस्तान की मांग करने की बात पर आढ़े हाथों लिया। यह पंजाबी सिंगर करोड़ो हिन्दुओ की बदौलत पहले वर्ल्ड फेमस होते है और बाद में पन्नू जैसे आंतकियों के इशारों पर भारत माँ और हिंदुओं के पीठ पर छुरा घोपने का काम करते है।

जतिंदर छाबड़ा व दीपक छाबड़ा ने कहा कि हम केंद्र व राज्य सरकार और जांच एजेंसियों से मांग करते है कि खालिस्तानियों के इशारों पर सिखों को भड़काने की साजिश रचने वाले खेहरा और जेजी बैंस जैसे गद्दारों के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल की सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खैहरा और जेजी बैंस के बैंक खातों की जांच होनी चाहिए कि इसे विदेशों में बैठे खालिस्तानी आंतकियों से कितनी फंडिंग हो रही है।

इन की कॉल डिटेल चेक की जानी चाहिये कि यह पंजाब या देश विदेश में किन आंतकियों व गैंगस्टरों के सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण भरोसा है इन की तरह आने वाले दिनों में पन्नू जैसे आंतकी पंजाब में लोगों को भड़काने के लिए कईयो को मोहरा बनाएंगे।