Prabhat Times
जालंधर। जालंधर के कत्याल इंटरप्राईजेज (Katyal Enterprises) के मालिक यश कत्याल व डाक्टर सुनील कत्याल के पिता श्री सोमनाथ कत्याल का अकस्माक निधन हो गया है। श्री सोमनाथ कत्याल का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
यश कत्याल निवासी 53, लाजपत नगर, जालंधर ने बताया कि पिता श्री सोमनाथ कत्याल (88) काआज दोपहर बाद उनका निधन हुआ। यश कत्याल ने बताया कि सोमनाथ कत्याल की शव यात्रा 31 मई दिन सोमवार को सुबह 10.30 बजे उनके निवास 53, लाजपत नगर, जालंधर से चलेगी और पार्थिव देह का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे माडल टाऊन शमशानघाट में किया जाएगा। कोविड-19 गाइडलाइंस के चलते कत्याल परिवार द्वारा सभी से अपील की गई है कि वे घरों से ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
श्री सोमनाथ कत्याल की अकस्माक निधन पर सी.ए. अनिल सिक्का, पवन सिक्का, भूषण सिक्का, प्रोफैसर चंद्रकिरण सिक्का, अजय सिक्का, डिम्पल सिक्का, रवि कुमार सूजी, सुरिन्द्र सूद, रविन्द्र बजाज, जतिन्द्र अरोड़ा तथा प्रभात टाइम्ज़ द्वारा शोक संतिप्त परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही प्रभू परमात्मा के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे।

ये भी पढ़ें