नई दिल्ली (ब्यूरो): कोरोनावायरस भारत में विकराल रूप ले चुका है। अब तक देशभर में इसके 724 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कोरोनावायरस महामारी से अब तक देशभर में 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस वायरस ने सबसे ज्यादा नुकसान गुरुवार को पहुंचाया है, जहां केवल एक दिन में सात लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में इस मुश्किल की घड़ी में श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट (Shri Saibaba Sansthan Trust) ने हाथ बढ़ाया है।

शिरडी के साईं मंदिर ट्रस्ट ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष (Maharashtra Chief Minister Relief Fund) में 51 करोड़ रुपये का दान दिया है। यह राहत राशि कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ मदद के रूप में दी गई है।

अनिल अग्रवाल

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने 100 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है।

मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से 1 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाने की बात कही गई है।

आनंद महिन्द्रा

महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा अपनी पूरी सैलरी दान करेंगे। ऐसा वो आने वाले कुछ और महीनों में कर सकते हैं। आनंद महिंद्रा ने वेंटिलेटर्स बनाने से लेकर सैलरी देने का फैसला लिया है।

मनीष मुंद्रा

फिल्म मेकर मनीष मुंद्रा ने 3 करोड़ रुपए दान देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि उनका मकसद 70 वेंटिलेटर बनाने का है।

सचिन तेंदुलकर

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में 25-25 लाख रुपये दान किए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मे पुणे में 100 से अधिक बच्चों की जिम्मेदारी ली है.

विजय शेखर शर्मा

विजय शेखर शर्मा ने अपने असोसिएट्स को कोरोना से जुड़े फंड में योगदान के लिए सहयोग मांगा है। शेखर इसके लिए खुद अपनी 100 फीसदी सैलरी दान करेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि Paytm इस फंड में पांच करोड़ रुपये दान करेगी।

कोरोनावायरस ने दुनिया के कई देशों में तबाही मचा दी है। इस महामारी ने 24,000 से भी ज्यादा लोगों की जान ले ली है। वहीं, दुनियाभर में अब तक 542,146 लोग इस वायरस से प्रभावित हो चुके हैं।

भारत में हालात काफी नाजुक है। ऐसे में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने पूरे देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है।