Prabhat Times

मानसा। (sidhu moose wala also done two fires after firing) सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सी.एम. मान ने फैसला लिया है कि पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाएगी। ये बात सी.एम. भगवंत मान ने कही है।
मूसेवाला के पिता ने यह मांग की थी। जिसमें CBI और NIA से भी मदद करने की मांग की थी। मान ने डीजीपी वीके भावरा से भी मूसेवाला की हत्या को गैंगवार करार देने पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए सहमत हो सकता है।

मूसेवाला का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार, सी.एम. को लिखा पत्र

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम करवाने से परिवार ने इनकार कर दिया है। वह हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इसकी जांच की मांग कर रहे हैं। जिसमें CBI और NIA भी सहयोग करे। मूसेवाला के पिता ने इस संबंध में सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मान से 3 मांगे की हैं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मूसेवाला की सिक्योरिटी रिव्यू करने और उसे वापस लेने की बात सार्वजनिक करने वाले अफसरों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने पूरे देश में पंजाब का नाम रोशन किया। फिर भी DGP ने उसकी मौत को गैंगवार से जोड़ दिया। डीजीपी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें।

मां पूछती है शुभदीप कब आएगा? क्या जवाब दूं

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार की नाकामियों से मेरे बेटे की हत्या हुई। मूसेवाला की मां मुझे पूछती है कि शुभदीप कहां है?, वह घर कब आएगा?। मैं उसे क्या जवाब दूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे इंसाफ मिलेगा। उन्होंने सीएम मान के आगे 3 मांगे रखी हैं।

2 मिनट में हुए 30 ताबड़तोड़ फायर, मूसेवाल ने भी किए थे 2 फायर

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर हुए जानलेवा हमले के चश्मदीद और उनके मित्र गुरविन्द्र सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल में गुरविन्द्र सिंह का ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गुरविन्द्र सिंह के 3-4 गोलियां लगी हैं। कुछ गोलियां निकाली जा चुकी है।
इसी बीच गुरविन्द्र सिंह ने घटना के बारे में आंखो देखी किस्सा सुनाया है। गुरविंदर सिंह ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की मौसी बीमार थी। वह अचानक उनका हालचाल लेने जाने के लिए तैयार हो गया।
गाड़ी में पांच लोगों के बैठने की जगह नहीं थी, इसलिए उन्‍होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को साथ नहीं बैठाया। गुरविन्द्र ने बताया कि वे सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी में पिछली सीट पर बैठा था।
गुरविंदर सिंह के अनुसार जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचे तो सबसे पहले उनके पीछे से एक फायर हुआ। इतने में एक गाड़ी उनके आगे आकर रुक गई। तभी एक युवक गाड़ी के सामने आया और उसने कई गोलियां चलाईं।
गुरविन्द्र के मुताबिक सिद्धू मूसेवाल ने भी दो फायर किए, लेकिन कातिलों के पास आटोमैटिक गन होने के कारण वे लगातार तीनों तरफ से फायर करते रहे।
गुरविन्द्र के मुताबिक वारदात शाम 5 से 5.30 बजे के बीच अंजाम दी गई। महज 2 मिनट में ही मूसेवाला को 30 गोलियां मारी गईं। सिर्फ 2 मिनट ही आरोपी मौके पर रुके थे।
हमलावर दो गाड़ियों में सवार थे। दोनों गाड़ियों ने मूसेवाला की थार को ओवरटेक किया,  इससे पहले कि मूसेवाला अपनी कार को संभालते दोनों कारों से 7 युवक उतरे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करते हुए वे 1 से 2 मिनट तक मौके पर रूके और फरार हो गए।

पहली गोली थार के पिछले टायर में लगी

गुरविन्द्र के मुताबिक आरोपी पहली गोली मूसेवाला की गाड़ी के पिछले टायर पर मारी, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और हत्यारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं।
मूसेवाला और उसके दो दोस्तों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए लेकिन हमलावरों की ललकार सुनकर घरों में वापस घुस गए।

चैक कमीज पहने युवक ने चलाई थी गोलियां

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक चैक कमीज पहने एक युवक था, जिसके पास AK 47 थी। उस युवक ने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं। बाकी 6 युवकों ने इधर-उधर गोलियां चलाकर उसे कवर दिया और दहशत फैलाने का काम किया।

मानसा में 1 IG और 2 SSP तैनात

मानसा में तनावपूर्ण माहौल के बीच कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पंजाब पुलिस के बठिंडा रेंज के IG पीके यादव, मानसा SSP गौरव तूरा और बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन को मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है। मूसेवाला की रविवार शाम साढ़े 5 बजे ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। एक दिन पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने उनकी सिक्योरिटी वापस ली थी।

पंजाब पुलिस ने SIT बनाई

पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी है। जिसमें मानसा के SP (इन्वेस्टिगेशन) धर्मवीर सिंह, DSP (इनवेस्टिगेशन) बठिंडा विश्वजीत सिंह और मानसा के CIA इंचार्ज प्रिथीपाल सिंह शामिल हैं।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें