Prabhat Times
चंडीगढ़। (Sidhu supporters who opposed Raja Warring were expelled from this former MLA’s Congress) पंजाब कांग्रेस में नए प्रधान की नियुक्ति के बाद बवाल शुरू हो गया है।
पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधान बनने पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन हाईकमान का यह फैसला सिद्धू के समर्थकों को पसंद नहीं आ रहा।
सिद्धू समर्थनक पूर्व विधायक सुरजीत धीमान ने राजा वड़िंग के खिलाफ मोर्चा खोला है। लेकिन सुरजीत धीमान के विरोधी स्वर उठते ही कांग्रेस हाईकमान एक्शन में आ गया और सुरजीत धीमान को तुरंत प्रभाव से पार्टी से निकाल दिया।
कुछ दिनों से नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले समर्थक राजा वड़िंग के प्रधान चुने जाने से नाराज हैं। जिससे एक बार फिर पंजाब में कांग्रेस अंतर कलह बढ़ती दिख रही है।
गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू लगातार शक्ति-प्रदर्शन में जुटे हुए थे।
पिछले 20 दिनों में वह लगातार सीएम भगवंत मान के खिलाफ टिप्पणियां भी कर रहे थे और कांग्रेस वर्करों व नेताओं से मिल रहे थे।
कांग्रेस हाईकमान का फैसला आने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने तो प्रधान राजा वड़िंग को शुभकामनाएं दी, लेकिन उनके समर्थक इससे नाराज हो गए हैं। पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर सुरजीत धीमान ने तो राजा वडिंग को मौकापरस्त तक कह दिया है।

सिद्धू के साथ चलने की बात कही

सुरजीत धीमान ने राजा वड़िंग के प्रधान चुने जाने का विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने राजा वड़िंग को मौकापरस्त व करप्ट बताया।
उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग वहीं इंसान हैं, जिनका नाम ड्रग मामले व पैसों के लेन-देन में आने के बाद वह बादल परिवार के सामने झुक गए थे।
इस समय पंजाब में कांग्रेस को बचाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू जैसे इंसान की जरूरत थी, जिसने निस्स्वार्थ सेवा की। राजा वड़िंग को पंजाब प्रधान बनाने से अच्छा था कि किसी अनाड़ी को प्रधान लगा दिया जाता।

सिद्धू को फ्री हैंड दिया ही नहीं गया

धीमान के अलावा दो और चेहरे सिद्धू के समर्थन में दिखे। सिद्धू के पूर्व सलाहकार सुरिंदर ढल्ला ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में कभी फ्री हैंड नहीं दिया गया।
वह अंतर-कलह का शिकार हो गए। वहीं पूर्व विधायक सुनील दत्ती ने भी इन शब्दों को दोहराया और बताया कि पंजाब के वर्करों में नराजगी है कि सिद्धू को पंजाब में फ्री हैंड नहीं दिया गया। सिद्धू जो पंजाब में करना चाहते थे, वह वे कर ही नहीं पाए।

सुरजीत धीमान के पार्टी से निकाला

सुरजीत धीमान के विरोधी स्वर उठते ही कांग्रेस हाईकमान हरकत में आ गया।
ब्यानबाजी की सूचना मिलते ही आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पंजाब एवं चंडीगढ़ के प्रभारी हरीश चौधरी ने तुरंत प्रभाव से पूर्व एम.एल.ए. सुरजीत धीमान को पार्टी से निकाल दिया है।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें