Prabhat Times
जालंधर। (Singer and composer Anurag Nischal’s new song Lal Pari released) होटल रमाडा में गायक व संगीतकार अनुराग निशचल का नया गाना लाल परी प्रेस के रूबरू एडवोकेट दिनेश सरना और होटल रमाडा के एम डी राजन चोपड़ा द्वारा रिलीज़ किया गया और उनके साथ जिमखाना क्लब के सचिव संदीप बहल, कलाश्री के एम डी दिनेशअग्रवाल और संयुक्त कार्रवाई समिति के अध्यक्ष गुरशरण सिंह ने सहयोग किया।
गाना अनुराग निशचल के पर्सनल यूट्यूब, इंस्टा, फेसबुक चैनल Anuragnischalofficial पर रिलीज़ किया गया। गाने के बोल गुवी संधू, संगीत अनुराग निश्चल और विडीयो डायरेक्शन फिल्मी बोयस द्वारा की गई। प्रोग्राम का आगाज़ मीडिया coordinator जी पी सिंह द्वारा किया गयाI
गाना मीनाक्षी म्यूजिक प्रोडक्शंस ने बनाया है। इसके सह निर्माता अनिल निश्चल ने आए हुए सभी महमानों, प्रेस का स्वागत किया। अनुराग निश्चल ने अपने आने वाले गाने के बारे में प्रेस को बताया। अनुराग निश्चल बतौर गायक और संगीत निर्माता पंजाबी संगीत उद्योग और बॉलीवुड उद्योग में एक स्वतंत्र कलाकार के रूप में काम करते हैं।

ये भी पढ़ें