Prabhat Times
पानीपत। सिंघू बार्डर से बड़ी खबर है। किसानों द्वारा लगाई गई स्टेज के पीछे गोली चली है।
गोली लगने से एक किसान संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मार ली। घायल संत बाबा राम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत करार दिया गया।
जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद किसानों की स्टेज के पीछे अचानक गोली चलने से दहशत फैल गई।
जब लोग स्टेज के पीछे पहुंचे तो संत बाबा राम सिंह वासी करनाल घायलावस्था में पड़ा हुआ था। उसे तुरंत पानीपत के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत करार दिया।
प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि किसान ने खुद को गोली माकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से सुसाईड नोट भी मिला है।
पता चला है कि संत बाबाराम सिंह जी के पंजाब हरियाणा में लाखो अनुयायी हैं। जांच की जा रही है कि मृतक के पास हथियार कैसे आया। क्या हथियार उसका अपना था या नहीं।
सुइसाइड नोट का हिंदी अनुवाद

किसानों का दुख देखा है अपने हक के लिए सड़कों पर उन्हें देखकर मुझे दुख हुआ है सरकार इन्हें न्याय नहीं दे रही है जो कि जुल्म है जो जुल्म करता है वह पापी है जुल्म सहना भी पाप है किसी ने किसानों के हक के लिए तो किसी ने जुल्म के खिलाफ कुछ किया है किसी ने पुरस्कार वापस करके अपना गुस्सा जताया है किसानों के हक के लिए, सरकारी जुल्म के गुस्से के बीच सेवादार आत्मदाह करता है यह जुल्म के खिलाफ आवाज है यह किसानों के हक के लिए आवाज है वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह

सुसाईड नोट

ये भी पढ़ें