Prabhat Times
जालंधर। (In the name of smart city, Congress made Jalandhar a slum city) इस चुनावी समर में जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जालंधर को स्लम सिटी बना दिया। केंद्र सरकार की तरफ से स्मार्ट सिटी के नाम पर आया पैसा कहां गया। यह किसी को नहीं पता। महानगर की लगभग सभी सड़के जर्जर हालत में है, थोड़ी सी बारिश शहर के लिए मुसीबत बनकर आती है।
मगर विकास कार्य की बजाए जालंधर के कांग्रेसी विधायक अपनी नाक ऊंची करने के लिए सार्वजनिक मंचों पर स्मार्ट सिटी का राग अलापते हुए नहीं थकते। उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल में चारों ओर फैले कूड़े-कचरे ने मौजूदा कांग्रेस विधयक की कार्यप्रणाली को सरेआम बेनकाब कर दिया है। रमन अरोड़ा ने कहा कि एक ओर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त होने का दावा ठोंकती है। वहीं स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर लूटा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस को शर्म करनी चाहिए।
रमन अरोड़ा ने कहा कि इस बार के चुनावों में जनता वोट की चोट से सबक सिखाने का मन बना चुकी है। रमन अरोड़ा ने जनता को सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर जालंधर महानगर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें