Prabhat Times
जालंधर। महानगर से दिन निकलते ही दुःखदायी खबर सामने आई है। जालंधर के प्रसिद्ध समाज सेवक व उद्योगपति श्री विनोद दिलौरी का/ सुबह देहांत हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे।
जालंधर के बस्ती शेख निवासी श्री विनोद दिलौरी पिछले अर्से से महानगर की धार्मिक, सामाजिक सोसाइटियों के साथ जुड़े हुए थे। हर पल हर एक जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहते थे।
जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध समाज सेवक तथा हंस राज कटलरी इंडस्ट्री के मालिक विनोद दिलौरी पिछले कुछ दिनो से बीमार थे। पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पोज़िटिव आई थी। ईलाज के दौरान कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी।
अब वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। लेकिन आज सुबह अस्पताल में तबीयत बिगड़ने के पश्चात उनकी मृत्यु हो गई। श्री विनोद दिलौरी का अंतिम संस्कार आज शाम बस्ती शेख शमशानघाट में किया जाएगा।
श्री विनोद दिलौरी की मृत्यु से शहर के धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक वर्ग में शोक की लहर है।