Prabhat Times
मोगा। (sonu-soods-sister-malvika-sood-joins-congress) अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन से मोगा में उनके आवास पर मुलाकात की। जिसके बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में मालविका कांग्रेस में शामिल हुईं।
बताया जा रहा है कि मालविका सूद मोगा से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। चर्चा है कि कांग्रेस के मौजूदा विधायक हरजोत कमल की टिकट भी कट सकती है। ऐसी संभावनाओं के चलते हरजोत कमल समर्थकों को एकजुट कर रहे हैं। मालविका की संभावित उम्मीदवारी का विरोध भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक हरजोत कमल ने इसका विरोध किया है।
बता दें कि सोनू सूद को राजनीति में सरगर्म होने की काफी समय से चर्चा चल रही थी। चुानवों को देखते हुए उन्होनें ग्राउंड स्तर पर भी तैयारी कर रही हैं। वे मोगा में कई समाज सेवी प्रोग्राम में हिस्सा ले रही हैं। हालांकि सोनू सूद को खुद राजनीति में आने से इंकार किया है। पर अपनी बिहन को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया है।
सोनू सूद की राजनीतिक सरगर्मियां देखते हुए पिछले दिनों दिल्ली चुनाव कमिशन ने उन्हें पंजाब के स्टेट ऑइकन की तरफ से नियुक्ति रद्द कर दी थी। सोनू सोद को एक साल पहले भारतीय चुनाव कमिशन ने पंजाब का इलैक्शन ऑइकन बनाया था।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें