जालंधर (ब्यूरो): सरकार द्वारा लॉकडाउन-4.0 के दौरान नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए आज जालंधर देहात पुलिस की टीम दिन रात एक कर रही है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ साथ नियमों का पालन करवाने के लिए सख्ती भी बरत रही है। जालंधर देहात के थाना भोगपुर ईलाके में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल खुद पहुंचे। उनके साथ एस.पी. मुख्यालय रविन्द्रपाल सिंह संधू, डी.एस.पी. सर्वजीत सिंह राए और डी.एस.पी. कुलविन्द्र सिंह मौजूद थे।भोगपुर एरिया में एस.एस.पी. नवजोत माहल ने खुद नाकाबंदी करवाई और चैकिंग की। इस दौरान एक नवविवाहित जोड़े को नाके पर रोका गया। नवविवाहित जोड़े द्वारा न तो मास्क पहना हुआ था और नही हैल्मेट।

एस.एस.पी. नवजोत माहल ने दोनो को रोक कर उन्हे कोविड-19 महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा दी गई हिदायतों से अवगत करवाया, बल्कि नवविवाहित जोड़े को शगुन के रूप मे मास्क दिया। नवविवाहित जोड़े ने आश्वस्त किया कि अब वे रूटीन में मास्क पहनेंगे और नियमों का पालन करेंगे।इसी दौरान एस.एस.पी. नवजोत माहल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिछले 24 घण्टे के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 375 लोगों के चालान काट कर करीब 75 हज़ार रूपए जुर्माना वसूला। इसके अतिरिक्त सोशल डिस्टेंसिंग नियम का उल्लंघन करने वाले एक कार में सवार 5 लोगों के खिलाफ धारा 188 आई.पी.सी. के अधीन कार्रवाई की।इसके पश्चात एस.एस.पी.नवजोत माहल थाना भोगपुर पहुंचे। जहां उन्होने पुलिस जवानों का मोरॉल बूस्ट करने के लिए नई वर्दियां, फ्रूट व बिस्कुट बांटे। एस.एस.पी. नवजोत माहल ने पुलिस कर्मचारियों को तनदेही से डियूटी करने के लिए शाबाशी दी।एस.एस.पी. नवजोत माहल ने कहा कि सरकार की हिदायतों के मुताबिक पुलिस लगातार डियूटी कर रही है। लेकिन कुछ लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे। जिस कारण सख्ती बरतनी पड़ती है। एस.एस.पी.माहल ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि इस महामारी से बिना किसी नुकसान के निपटा जा सके।