Prabhat Times
जालंधर। हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना, छोटे बड़े का सम्मान करना तथा धार्मिक, राजनीतिक गतिविधियों के ज़रिए समाज के उत्थान के लिए काम करते रहना। ऐसी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे श्री सुभाष तनेजा।
बेशक, श्री सुभाष तनेजा आज हमारे बीच शरीरिक तौर पर नहीं है, लेकिन आज भी उनके द्वारा किए गए अविस्मरणीय कार्य समाज तथा परिवार के लिए मार्गदर्शक रहेंगे।
श्री सुभाष तनेजा का जन्म 29 अक्तूबर 1948 मे पंजाब के अबोहर शहर में प्रतिष्ठित जिमीदार परिवार हरबंस लाल और श्रीमति सुशीला देवी के घर हुआ। श्री सुभाष तनेजा ने अपनी पढ़ाई अबोहर में ही की। पढ़ाई के साथ साथ वे अपने पिता व परिवार के साथ काम में हाथ बंटाते रहे।
श्री सुभाष तनेजा शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक सघ (आर.एस.एस.) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। अबोहर मे वे संघ की शाखा में निरंतर एक्टिव रहे। वे संघ मे द्वितीय वर्ष शिक्षित थे।
साल 1974 में उनका विवाह जालंधर की रहने वाली राज तनेजा के साथ हुआ। शादी के एक साल के बाद ही सुभाष तनेजा और राज तनेजा 1975 मे जालंधर आ बसे। जिंमीदार परिवार से संबंधित होने के बावजूद श्री सुभाष तनेजा ने जालंधर पहुंचते ही हमराही रबड़ के नाम से चप्पल का कारोबार शुरू किया।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री सुभाष तनेजा ने रोजाना पारिवारिक, कारोबारी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए समाज के लिए भी समय निकालते। उन्होनें हमेशा जनहित में कार्य किया और समाज को हमेशा नई दिशा दी।
सुभाष तनेजा द्वारा अपने तीन बेटे मुनीष तनेजा, अमित तनेजा और वरूण तनेजा समेत पूरे परिवार को एक बंधन में पिरोए रखा।

जीवन में नहीं था कुछ भी असंभव

पिता सुभाष तनेजा द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अमित तनेजा, मुनीष तनेजा और वरूण तनेजा बताते हैं कि पिता श्री सुभाष तनेजा के जीवन में शब्द असंभव था ही नहीं।
उनका हमेशा मानना रहा कि कड़े परिश्रम और सच्चे मन से किया गया हर कार्य संभव ही होता है। अंत समय तक उन्होने कभी हार नहीं मानी। अंत समय तक वे रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े रहे।
अमित तनेजा ने बताया कि उनका हमेशा मानना रहा कि हर छोटे बड़े का सम्मान किया जाए। परिवार हमेशा एकजुट रहे। अमित तनेजा ने बताया कि वे हर समस्या को चैलेंज की तरह लेते और समस्याओं का सामना कर उसका समाधान करते।
तनेजा बंधुओं का कहना है कि पिता सुभाष तनेजा द्वारा किए गए कार्य और शिक्षाएं हमेशा तनेजा परिवार और समाज के लिए मार्गदर्शक रहेंगी।

श्रद्धांजलि सभा गीता मंदिर माडल टाऊन में

श्री सुभाष तनेजा की याद मे श्रद्धांजलि सभा 18 सितंबर, दिन शुक्रवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक श्री गीता मंदिर, माडल टाऊन, जालंधर मे होगी।

इन लोगो किए श्रद्धासुमन अर्पित

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा पंजाब के पूर्व प्रधान विजय सांपला, पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा, राज्य सभा के पूर्व सदस्य श्वेत मलिक, पूर्व कैबेनिट मंत्री मनोरंजन कालिया, पंजाब भाजपा महामंत्री और दोआबा के इंचार्ज सुभाष शर्मा, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, भगत चूनी लाल, मोहिन्द्र भगत, पूर्व मेयर राकेश राठौर, सुनील ज्योति, जिला प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा तनेजा परिवार के साथ दुःख जताया और पवित्र आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।