Prabhat Times

जालंधर: दिन निकलते ही जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि स्थानीय दियाल नगर में स्थित आसा पूर्ण गुरूद्वारा कमेटी के महासचिव ने आत्महत्या की कोशिश की है। गंभीर रूप से घायल कुलजीत सिंह चावला वासी करतार नगर को टैगोर अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक कुलजीत सिंह चावला काफी समय से धार्मिक स्थल पर सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि अन्य सदस्यों के साथ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुलजीत सिंह चावला द्वारा सुसाइड नोट भी लिखा गया है।

बताया जा रहा है कि कुलजीत सिंह द्वारा जहरीली दवाएं ली हैं। डाक्टरों द्वारा कुलजीत चावला का ईलाज किया जा रहा है।

सुसाईड नोट में लिखा है उसे कुछ लोगों द्वारा झूठे आरोप लगाकार परेशान किया जा रहा था। शहर के विधायक समेत कुछ नेताओं का नाम लेकर डराया धमकाया जा रहा था।

उन्होंने हाल ही में धमदी दी है कि वह मेयर और विधायक से कहकर उसका नुकसान करने वाले हैं।

इन्हीं धमकियों से परेशान होकर वह जान दे रहे हैं। पता चला है कि कुलजीत चावला की हालत गंभीर है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।