Prabhat Times
बरनाला। इस समय की बड़ी खबर बरनाला से है। बरनाला में आईलेट्स सैंटर (IELTS Center) के मालिक ने होटल के कमरे में खुद को गोली मारकर जान दे दी है। घटना के कारणों का तत्काल खुलासा नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल ज़ब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद बरनाला के होटल सोलिटेयर में उस समय हड़कंप मच गया जब होटल के कमरे में रूके एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब सभी कमरे में पहुंचे तो दंग रह गए। व्यक्ति की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान भगवंत राज वासी राऊके, मोगा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक भगवंत राज द्वारा ग्रेमैटर आईलेटस इंस्टीच्यूट चलाया जाता था।
भगवंत राज दोपहर के बाद होटल पहुंचा। उसने ड्राईवर को किसी काम से भेजा और खुद कमरे में रहा। इसी दौरान उसने अपने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों संबंधी वे फिलहाल कुछ नहीं कह सकते। मृतक के परिजनों के आने और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें