Prabhat Times
जालंधर। इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। पता चला है कि जालंधर के सिविल अस्पताल की छत से मरीज़ ने छलांग मारी है। मरीज़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कश्मीर सिंह वासी पंडौरी, कपूरथला पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन था। आज शाम के समय अचानक सिविल अस्पताल में अफरातफरी चीखो पुकार मच गई। मरीज़ कश्मीर सिंह ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मरीज़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें