Prabhat Times
जालंधर। दिन निकलते ही महानगर से बडी खबर सामने आई है। पता चला है कि बस्ती शेख में रहते छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि युवक मानिक वासी चंद्र शेखर वासी बस्ती शेख ने अपने पिता की लाईसैंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी ली।
घटना की सूचना मिलते ही थाना नम्बर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है।
थाना नंबर 5 के एस.एच.ओ. रविन्द्र का कहना है कि सुबह उन्हें घटना की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मानिक पढ़ाई को लेकर तनाव में था। वे डी.ए.वी. कालेज का छात्र था। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के तनाव में ही उसने पिता की लाईसैंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजन उसे पब्जी खेलने से मना करते थे। इसी बात पर हुआ विवाद ही घटना का मुख्य कारण बना। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि छात्र मानिक के पिता चंद्र शेखर आर.एस.ए. के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और दवाईयों का कारोबार है।