Prabhat Times
जालंधर। (Suicide) जालंधर देहात के थाना करतारपुर में बड़ी घटना सामने आई है। पता चला है कि हवालाती ने थाने की हवालात में चादर का फंदा लगाकर सुसाईड कर ली। सुबह घटना का खुलासा होने के पश्चात थाना करतारपुर पुलिस के हौश फाख्ता हो गए हैं। जालंधर देहात के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक थाना करतारपुर पुलिस द्वारा बीते दिन चोरी के आरोप में जतिन्द्र सिंह उर्फ काला वासी मुद्दोवाल, कपूरथला को काबू किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था और रविवार को उसे अदालत में पेश करना था। बीती रात वे हवालात में था। रात को उसे खाना दिया गया। इसके पश्चात आरोपी सो गया।
सुबह जब डियूटी पर तैनात कर्मचारी हवालात की तरफ गया तो उसके होश गुम हो गए। आरोपी का शव हवालात में रोशनदान में लगी ग्रिल से लटक रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस के होश फाख्ता हो गए।
सूचना मिलते ही करतारपुर के डी.एस.पी. सुखपाल सिंह, एस. एच.ओ. मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपी को हवालात में सोने के लिए कंबल दिया गया था। आरोपी ने चादर का ही फंदा लगाकर जान दे दी। जालंधर देहात के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सनसनीखेज घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें