Prabhat Times
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाईड कांड रहस्मयी बनता जा रहा है। आत्महत्या कांड की जांच में जुटी बिहार और मुंबई पुलिस की आपस में खटक गई है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खबर है कि मुंबई पुलिस ने अनजाने में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालयान से जुड़ी फाइल का फोल्डर ही डिलीट कर दिया।
यहां तक कि बिहार पुलिस को दिशा का कंप्यूटर/लैपटॉप भी नहीं दिया जा रहा है, जबकि बिहार पुलिस ने कहा है कि अगर उन्हें लैपटॉप दे दिया जाए तो वह फोल्डर को दोबारा निकाल सकते हैं।
मुंबई पुलिस ने इस केस में जिस तरह का बयान ​बिहार पुलिस के सामने रखा है, वह अब मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के दायरे में ला रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस की टीम शनिवार शाम मालवणी पुलिस थाने में दिशा सालयान की सुसाइड (आकस्मिक मौत) के बारे में कुछ अहम जानकारी लेने पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी सभी जानकारी मौखिक रूप से साझा भी कर रहे थे।
तभी मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी को कही से एक कॉल आई और इसके बाद चीजें बदल गईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसके बाद मुंबई पुलिस कि तरफ से कहा गया कि अनजाने में दिशा से जुड़ी फाइल फोल्डर डिलीट हो गया है। इसके बाद बिहार पुलिस को वो कंप्यूटर/लैपटॉप भी नहीं दिया गया।
सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़ी जो जानकारी हाथ लगी है, उसके मुताबिक इस पूरे मामले में इंवेस्टिगेशन ऑफिसर ने जो शुरुआती सबूत पाया था उसका जिक्र तक रिपोर्ट में नहीं किया गया है।
इसके साथ ही सुशांत के घर से उस दिन वीडियोग्राफ़र ने क्या वीडियो रिकॉर्ड किया था, उसकी भी जानकारी रिपोर्ट में नहीं दी गई है। यहां तक कि डेड बॉडी की हाइट या कोई आइडेंटिटी मार्क भी रिपोर्ट में नहीं बताया गया है।

उधर, सुशांत सिंह डेथ केस में बिहार पुलिस ने एक नया खुलासा किया है। बिहार पुलिस के मुताबिक कई दिनों से सुशांत मोबाइल में जिस सिम का यूज कर रहे थे, वह उनके नाम पर नहीं थे।

पुलिस के मुताबिक, उनमें से एक सिम कार्ड उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर है। पुलिस ने बताया कि अब हम कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स ट्रैक कर रहे हैं।