Prabhat Times

जालंधर। (famous singer of Punjab joined Congress in favor of MLA Sushil Rinku from Jalandhar Westविधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के विधायक और कांग्रेस प्रत्यासी सुशील कुमार रिंकू की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ जुड़े लोग उन्हें छोड़कर कांग्रेस के हाथ को थाम रहे हैं।
विधायक सुशील कुमार रिंकू को बड़ी सफलता मिली। उनकी टीम ने पंजाब के मशहूर गायक विजय डोगरा को पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि विजय डोगरा के आने से कांग्रेस को ही नहीं बल्कि उन्हें खुद निजी तौर पर भी बहुत मजबूती मिलेगी। साथ ही विधायक रिंकू की बाजूएं मजबूत हो रही हैं।
लोग कांग्रेस में विश्वास दिखा रहे हैं। वेस्ट हलके में हुए रिकॉर्ड विकास काम लोगों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। इलाके के लोग विकास से खुश हैं। इसलिए वह उनकी कार्यशैली से खुश होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, जोकि बहुत गर्व की बात है।
विजय डोगरा ने भी कहा कि वह कांग्रेस में इसलिए आए हैं कि वह रिंकू की तरफ से किए गए कामकाज से बहुत खुश हैं। उनको लगता है कि वह ही इस हलके को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने वेस्ट हलके में अमन शांति कायम की। लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया। स्कूल और कालेज बनवाए और 120 फुट की समस्या को खत्म कराया।
इस मामले में विधायक रिंकू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दोबारा पंजाब में सरकार बनाएगी। पिछली बार की तरह ही भारी बहुमत से कांग्रेस पंजाब में जीत हासिल करेगी। आम लोगों के नेता चरनजीत सिंह चन्नी को फिर से पंजाब का सीएम बनाकर लोक हित के कामों की रफ्तार को बढ़ाया जाएगा।
चन्नी ने 111 दिन में जो काम करके दिखा दिए हैं, वह पिछले कई सालों में नहीं हुए हैं। वह सही में गरीब लोगों के सीएम हैं। इसलिए उनको दोबारा सीएम बनाने और दोबारा मुझे विधायक बनाने के लिए एक-एक वोट कांग्रसे को दी जाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उन्हें ही वोट मिलेगी।
इस मौके पर अभि लोच, आजाद जी, सतगुरु ज्ञान धर्मशाला कमेटी के प्रधान सरवन टांगरी, राजेश राधे, अर्जुन बरार, सनी बरार, वारस, सिकंदर टांगरी, तरसेम बंटी, सतपाल, कृष्णा टांगरी और अन्य मौजूद थे। इन सभी ने कांग्रेस को वोट देकर जीताना का विश्वास दिलाया।

ये भी पढ़ें