Prabhat Times
जांलधर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान जे.पी नड्डा द्वारा राष्ट्रीय टीम मे पहली बार पंजाब से महामंत्री नियुक्त तरुण चुग को पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट), मंडल अध्यक्ष गौरव राय ने शहीद भगत सिंह का चित्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने बताया केंद्र की मोदी सरकार देश के हर वर्ग का विकास कर दुनिया मे भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का लोहा मनवा रहे है।
इतना ही नही आज भारत की विदेश निति भी प्रभावशाली जिसके चलते विश्व के सभी शक्तिशाली देश भारत का हर स्तर पर सहयोग कर रहे है।
तरुण ने बताया केंद्र सरकार नए किसानी क़ानून के माध्यम से देश व पंजाब के किसानो को आज़ादी, क़र्ज़ामुक्त, आत्मनिर्भर, शक्तिशाली बना मजबूरी मुक्त कर स्वतंत्रता देकर मज़बूती देना चाहती है।
इस अवसर पर अशोक सरीन ने तरुण चुग को महामंत्री बना पंजाब को सम्मान देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद कर कहा तरुण अपने जनून, मेहनत एवं लगन के सहारे राष्ट्रीय महामंत्री बने है।
जो सेतु बनकर नरिंदर मोदी केंद्र सरकार के समक्ष पंजाब के किसानो, शहरी, कारोबारियों, नौजवानो एवं उद्योग व्यापारियों का पक्ष मज़बूती से रखे कर विकास की लहर पंजाब मे चलाएँगे।
इस मौके पर भाजपा नेता पार्षद जरनैल, माधव शर्मा, सुरिन्द्र डिंपल, रोहित सहोता आदि मौजूद थे।