Prabhat Times
कपूरथला। पंजाब की राजनीति में किंग मेकर माने जाते डाक्टर तेजिन्द्र बिट्टू (tejinder bittu) ने एक बार फिर कपूरथला नगर निगम चुनावों में अपना दम दिखाया है। पंजाब में चल रहे राजनीतिक उथल पुथल के बीच तेजिन्द्र बिट्टू के नेतृत्व में कांग्रेस ने नगर नगम कपूरथला की 50 में से 45 सीटों पर जीत दर्ज कर कपूरथला में क्लीन स्वीप कर दिया है। कपूरथला में भाजपा, आप का खाता तक नहीं खुलने दिया गया।
बता दें कि आज सामने आए चुनाव नतीजों में कांग्रेस का दबदबा बरकरार रहा है। चुनाव घोषित होने के पश्चात कांग्रेस द्वारा तेजिन्द्र बिट्टू को कपूरथला नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। तेजिन्द्र बिट्टू द्वारा योजनात्मक रणनीति का परिणाम सबके सामने हैं।
नगर निगम कपूरथला के चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस ने क्लीन स्वीप करते हुए 50 वार्डों में 44 पर अपना कब्जा जमा लिया है। भारतीय जनता पार्टी एवं आम आदमी पार्टी के हिस्से एक भी सीट नही आई है। शिरोमणि अकाली दल को तीन सीट मिली हैं जबकि दो वार्डों में आजाद उम्मीदवार जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। 21 नंबर वार्ड में वोट बराबर होने से मुकाबला टाई हो गया है। उधर, नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी की 13 सीटों में से कांग्रेस ने 10 पर जीत प्राप्त की है और अकाली दल के हिस्से तीन सीट आई हैं।
नगर निगम कपूरथला के वार्ड 1 से कांग्रेस की वीना सलवान, वार्ड 2 से कांग्रेसी मनजिंदर सिंह शाही, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की कुलवंत कौर, वार्ड चार से कांग्रेस के मास्टर विनोद सूद, वार्ड पांच से कांग्रेस की मनजीत कौर, वार्ड 6 से कांग्रेस की ज्योति धीर, वार्ड 7 से आजाद हरमिंदर कौर सोधी, वार्ड 8 से कांग्रेस के मनीष अग्रवाल बिना मुकाबला, वार्ड 9 से कांग्रेस की हरजीत कौर और वार्ड 10 से कांग्रेस के अजमेर सिंह विजय घोषित हुए हैं। वार्ड 21 में कांग्रेस और अकाली दल प्रत्याशी के बीच टाई रहा।
उधर, वार्ड 11 से कांग्रेस की नरजीत कौर, वार्ड 12 से कांग्रेस के मनोज कुमार, वार्ड 13 से कांग्रेस की प्रिथपाल कौर, वार्ड 14 से कांग्रेस के विकास शर्मा, वार्ड 15 से कांग्रेस की अमनदीप कौर, वार्ड 16 से अकाली दल के प्रदीप सिंह, वार्ड 17 से कांग्रेस की ऊषा अरोड़ा, वार्ड 18 से कांग्रेस के हरजीत सिंह, वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस की बिमला देवी तथा वार्ड 20 से कांग्रेस के संदीप सिंह विजय रहे। वार्ड 21 में कांग्रेस की जीनत और अकाली दल की पिंकी के बीच मुकाबला बराबर वोटों की वजह से टाई हो गया है।
इसके अलावा वार्ड 22 से कांग्रेस के बलजीत सिंह काला, वार्ड 23 से कांग्रेस की श्वेता गुप्ता, वार्ड 24 से कांग्रेस की हरजीत कौर, वार्ड 25 से कांग्रेस की सविता चौधरी, वार्ड 26 से कांग्रेस के गरीश कुमार भसीन, वार्ड 27 से कांग्रेस की नरिंदर कौर, वार्ड 28 से अकाली दल के अशोक कुमार भगत, वार्ड 29 से कांग्रेस की कुसुम एवं वार्ड 30 से कांग्रेस के करन महाजन विजयी हुए हैं।
वार्ड 31 से कांग्रेस की सरिता, वार्ड 32 से कांग्रेस के राहुल, वार्ड 33 से कांग्रेस की नरिंदरजीत कौर, वार्ड 34 से कांग्रेस के नरिंदर मनसू, वार्ड 35 से कांग्रेस की बिमला देवी, वार्ड 36 से कांग्रेस के जगतार सिंह झीता, वार्ड 37 से नरिंदर कौर आजाद, वार्ड 38 से कांग्रेस के केहर सिंह, वार्ड 39 से कांग्रेस के सविता शर्मा और वार्ड 40 से कांग्रेस के ठाकुर दास विजेता बने है।
वार्ड 41 से कांग्रेस की कुलबीर कौर, वार्ड 42 से कांग्रेस के कंवलजीत सिंह काका, वार्ड 43 से कांग्रेस की रेनू भंडारी, वार्ड 44 से कांग्रेस की हरसिमरन जीत, वार्ड 45 से कांग्रेस की छमा, वार्ड नंबर 46 से कांग्रेस के मनजीत सिंह, वार्ड 47 से कांग्रेस की गुरशरन कौर, वार्ड 48 से अकाली दल के हरीश कुमार, वार्ड 49 से कांग्रेस की मनजीत कौर और वार्ड 50 से कांग्रेस के देशबंधु विजेता घोघित किए गए हैं।

सुल्तानपुर लोधी में 13 में दस सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

नगर कौसिल सुल्तानपुर लोधी की 13 सीटों में से 10 पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। तीन पर अकाली दल के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। सुल्तानपुर से भाजपा चुनाव नहीं लडी थी जबकि आप का खाता नहीं खुल सका है।
ये भी पढ़ें