Prabhat Times
लुधियाना। औद्योगिक नगरी लुधियाना (ludhiana) में कर्फ्यु (Curfew) व कोविड (Covid) नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए जिला प्रशासन ने प्लान तैयार किया है।
लुधियाना में स्कूल, स्टेडियम और एक भवन को अस्थायी जेलों में तबदील कर दिया है। साथ ही निर्देश जारी किए हैं को जो व्यक्ति कर्फ्यु नियमं का उल्लंघन करता है तो उसे अस्थायी जेल में बंद कर दिया जाए। लुधियाना में चार जगहों को अस्थायी जेल बनाया गया है।
बता दें कि लुधियाना मे प्रशासन द्वारा बेहद सख्ती बरती जा रही है। रोजाना एवरेज 1500 पॉजिटिव मामले आ रहे हैं और लगभग 25-30 मरीज़ों की मृत्यु हो रही है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लुधियाना में आज दोपहर 12 बजे से कर्फ्यु शुरू है। लोगो को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही काम की इजाजत है।

पढ़ें जिला मैजिस्ट्रेट के निर्देश

 

ये भी पढ़ें