Prabhat Times
मुंबई। ड्रग्स मामले में फंसने के बाद भारती सिंह (bharti singh) दी कपिल शर्मा शो से छुट्टी हो सकती है।
हालांकि, कपिल भारती को निकालने के खिलाफ हैं। मेकर्स शो की इमेज को खराब नहीं करना चाहते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सोनी टीवी ने भारती सिंह को कपिल शर्मा से बैन करने का फैसला लिया है। हालांकि, चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सूत्रों के मुताबिक चैनल कॉमेडी को क्लीन रखना चाहते हैं। इस कारण उन्हें भारती सिंह को शो से निकालना पड़ सकती है।
कपिल शर्मा शो एक फैमिली शो है। मेकर्स शो को किसी भी विवाद से दूर रखना चाहते हैं।

भारती के साथ खड़े हैं कपिल शर्मा

कपिल शर्मा इस पूरे विवाद के बावजूद भारती सिंह के साथ खड़े हैं। साल 2018 में कपिल शर्मा जब बुरे दौर से गुजर रहे थे तो भारती सिंह उनके साथ खड़ी थीं।
कपिल अब भारती के शो से निकालने के खिलाफ हैं।
सूत्रों के मुताबिक भारती सिंह शो का रेगुलर हिस्सा नहीं हैं। वह बीच-बीच में अपीरियंस देती हैं।
आपको बता दें कि ड्रग्स मामले में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को जमानत मिल गई है।

ट्रोलर को दिया था जवाब

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर भारती सिंह को ट्रोल कर रहे यूजर को जवाब दिया।
भानू प्रताप सिंह नाम के यूजर ने लिखा- भारती का क्या हाल हुआ। जब तक पकड़ी नहीं गई थी, ड्रग्स लेती थी। वो ही हाल आपका है शायद। जब तक पकड़े नहीं जा रहे।
कपिल शर्मा ने इसके जवाब में लिखा- ‘पहले अपने साइज की शर्ट सिलवा ले मोटे।’
कपिल शर्मा ने ये ट्वीट रात दो बजकर 13 मिनट पर किया। हालांकि, कपिल को अपनी गलती का एहसास हुआ और इसे डिलीट कर दिया।

ये भी पढ़ें