जालंधर (ब्यूरो): अपने परिवारों की जान-माल की सुरक्षा को यकीनी बनाने, ईलाके में स्वच्छ वातावारण करने के लिए दी अर्बन एस्टेट फेज़-2 एवं वसंत विहार वैलफेयर सोसाइटी जालंधर द्वारा जी तोड़ प्रयास किए जा रहे हैं। कालोनीवासियों द्वारा निजि संसाधनों से पिछले कुछ महीने में 10 लाख रूपए से ज्यादा रूपए खर्च कर कालोनी के चहुंमुखी विकास की और पहला कदम उठाया है।सोसाइटी द्वारा निजी संसाधनों से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिए आज शाम कालोनी मे पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें दी अर्बन एस्टेट फेज़-2 एवं वसंत विहार वैलफेयर सोसाइटी जसबीर सिंह, पप्पू खौसला, विक्की पुरी, नरेश तिवाड़ी, विनोद गुप्ता, अश्वनी सेठ, एडवोकेट गुलशन अरोड़ा, अशोक चड्डा, ए.के. सोनी, आनंद वर्मा, परमिन्द्र शर्मा, वी.डी. पुरी, ब्रिगेडियर मिन्हास, डाक्टर सचदेवा, अजीतपाल सिंह, हरपाल सिंह, जसबीर सिंह बिन्दर, कुलदीप चोपड़ा, रणधीर सिंह, नीना चड्डा, कुंजन तिवाड़ी, अल्पना पुरी, अमिता गुप्ता, पूनम अरोड़ा, संगीता वर्मा, श्रुति सेठ, दीपका ओहरी, कुलभूषण अग्रवाल, विजय मित्तल, विवेक ओहरी, अश्वनी गुलाटी, आर.के. नागपाल, शालू गुलाटी, कैप्टन धीर, कर्नल प्रितपाल सिंह, सुमित रल्हन, पुनीत खौसला, रेनू खन्ना, इंजीनियर निज्जर भी मौजूद रहे।

10 लाख रूपए से ज्यादा हुआ खर्च

एकजुट हुए लोगो ने बताया कि कालोनी कि विकास का जिम्मा अब खुद कालोनीवासियों ने ही उठाया है। पप्पू खोसला, विक्की पुरी, विनोद गुप्ता, नरेश तिवाड़ी, आर.के. नागपाल, एडवोकेट गुलशन अरोड़ा व अन्यों ने बताया कि पिछले समय में कालोनी में कई बार अपराधिक वारदातें भी हुई। जिस कारण ईलाके में दहशत का वातावरण बना रहता था।

इसके पश्चात वसंत विहार कालोनी के दूसरी तरफ रहते कुछ लोगों द्वारा अपने पालतू जानवरों को लेकर उनकी कालोनी में आने के कारण कालोनी की स्वच्छता भी भंग हुई। इसी प्रकार की कई परेशानियां देखते हुए पिछले दिनों में कालोनी वासियों द्वारा एकजुट होकर अपने स्तर पर विकास कार्य शुरू करवाए गए। जिसके अंर्तगत कालोनी वासियों द्वारा 10 लाख रूपए से ज्यादा खर्च करके कालोनी में लोहे के बड़े गेट, ग्रीन बेल्ट, साफ सफाई, स्ट्रीट लाईटस इत्यादि का इंतज़ाम करवाया गया।साथ ही कालोनीवासियों की सहमती जताई कि एक समय में कालोनी का एक ही गेट खुलेगा। जहां पर 24 घण्टे सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद रहेंगे। कालोनी का गेट खुलने का समय भी निर्धारित किया गया। सोसाइटी द्वारा की गई इस व्यवस्था के कारण अब कालोनी में रहते करीब 50 परिवार चेन की सांस ले रहे हैं।

कुछ आउटसाइडर को नहीं पसंद डिवेल्पमेंट

एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कालोनी के ओपोज़िट रहने वाले कुछ लोगों को कालोनी में हो रहे विकास कार्य शायद पसंद नहीं है। जिस कारण वो लोग कालोनी वासियों की सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण के लिए कार्यों को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।

कालोनीवासियों ने बताया कि जो लोग कालोनी में डिवेल्पमैंट कामों को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं, दरअसल में उनके घरों के आगे 60 फीट रोड़ है, लेकिन पता नहीं क्यों वे लोग इतनी चौड़ी सड़कें छोड़ कर उनकी कालोनी की 20 फीट चोड़ी सड़कों से गुजरना चाहते हैं।

कालोनी वासियों ने बताया कि कुछ आउटसाइडर द्वारा कालोनी में लगाए गए गेट को लेकर मुद्दा बनाया जा रहा है। जबकि सच्चाई का पहला तथ्य ये है कि कालोनी के गेट हर समय बंद नहीं रहते, निर्धारित समयावधि के बीच एक गेट खुला रहता है। दूसरा तथ्य एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के और भी रास्त हैं। कालोनी में गेट लगने से कोई रास्ता बंद नहीं हुआ है।

विकास कार्य जारी रहेंगे

दी अर्बन एस्टेट फेज़-2 एवं वसंत विहार वैलफेयर सोसाइटी ने स्पष्ट कहा है कि कालोनी के चहुंमुखी विकास के लिए वे सभी एकजुटता से काम करते रहेंगे। इसके लिए चाहे कुछ लोग दुष्प्रचार करें, लेकिन ईलाके के विकास का उनका लक्ष्य निर्धारित है।