चंडीगढ़ (ब्यूरो): तनदेही व निष्ठा से अपनी डियूटी निभाने वाले जालंध के डी.पी.आर.ओ. समेत राज्य के तीन लोक संपर्क अधिकारियों को पदौन्नत करने की सिफारिश की है। इनमें जालंधर के डी.पी.आर.ओ. मनविन्द्र सिंह, पटियाला के डी.पी.आर.ओ. ईशविन्द्र सिंह ग्रेवाल तथा राज्यपाल के सात सूचना अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रही श्रीमति शिखा नेहरा शामिल हैं।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आज डी.पी.सी. की तरफ से तीनों की तरक्की के लिए सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री दफ्तर को लिखित भेजा गया है।

लोक संपर्क विभाग के तीनों अधिकारियों को पदौन्नत करके डिप्टी डायरैक्टर बनाया जाएगा।