Prabhat Times
होशियारपुर। (farmer protest) राज्य में भाजपा नेताओं के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। केंद्र सरकार के साथ साथ पंजाब में भाजपा नेताओं को हर बार अनोखे तरीके से विरोध जताया जा रहा है।
पंजाब में कई जगहों पर भाजपा नेताओं पर तीखे हमलों के बाद आज होशियारपुर और तरनतारन में बड़ी घटना सामने आई है।
होशियारपुर में तीक्ष्ण सूद के घर कुछ लोगो ने गोबर के ढेर लगा दिए और दूसरी तरफ तरनतारन में पूर्व मंत्री अनिल जोशी के कपड़ों का शोरूम के घेराव की सूचना है।
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में कुछ लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद के घर के बाहर गोबर फेंक दिया। पुलिस मौकेे पर पहुंच गई है।
गोबर फेंकने की घटना पर तीक्ष्ण सूद ने नाराजगी जताई। उन्होने कहा कि उन्होंने पहले ही आशंका जताई थी कि उनके घर के बाहर कुछ लोग ऐसा कृत्य कर सकते हैं, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने मामले में दोषी लोगों को कार्रवाई करने की मांग की है।
तीक्षण सूद ने कहा कि उन्होंने पहले ही ऐसी आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचित किया था, लेकिन इसके बावजूद उनके घर के बाहर पुलिस तैनात नहीं की गई। पुलिस तब पहुंची जब उन्होंने फोन किया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसे लोग गुंडागर्दी कर किसान आंदोलन को बदनाम कर रहे हैं। इन लोगों पर पर्चा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोबर फेंकने आए लोगों ने धमकियां और मारपीट का भी प्रयास किया।
बता दें कि पिछले दिनों पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा किसान आंदोलन को लेकर ब्यानबाजी की थी। जिस कारण किसान जत्थेबंदियों का तीक्ष्ण सूद के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया था।
उधर, घटना की सूचन मिलते ही एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल के निर्देशों पर एस.पी. रविन्द्रपाल सिंह संधू पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे हैं।
एस.पी. रविन्द्रपाल संधू का कहना है कि जांच की जा रही है। ब्यान दर्ज करने तथा जांच के पश्चात आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उधर, तरनतारन में भी पंजाब के पूर्व कैबिनेटच मंत्री अनिल जोशी के तरनतारन में स्थित कपड़ों के शोरूम का किसान जत्थेबंदियों ने घेराव किया है। किसान जत्थेबंदियों द्वारा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

ये भी पढ़ें