नई दिल्ली (ब्यूरो): बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों लॉकडाउन में घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। वीडियो में टाइगर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि टाइगर खड़े हैं तभी उनके पीछे से एक कार स्पीड में आ रही होती है। इस दौरान टाइगर बैकफ्लिप मारते हैं और कार टाइगर के नीचे से गुजर जाती हैं। टाइगर का यह स्टंट रोंगटे खड़े करने वाला है। उनके इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट्स कर  रहे है। इस वीडियो को अभी तक 13 लाख बार देखा जा चुका है।

देखें Video

https://www.instagram.com/p/CAxaHlenZYz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again