नई दिल्ली (ब्यूरो): बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इनके चले जाने का गम फैन्स सहन नहीं कर पा रहे थे कि एक और बुरी खबर सामने आ गई है।

खबर है कि 16 साल की सोशल मीडिया स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है। टिकटॉक पर यह काफी मशहूर थीं। हालांकि अभी तक इसके पीछे की वजह नहीं पता चल पाई है। विरल भयानी ने पोस्ट शेयर कर इस बारे में लोगों को जानकारी दी है।

विरल ने बताया कि बीती रात एक गाने को लेकर सिया ने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। अर्जुन का कहना है कि सिया उस समय ठीक और अच्छे मूड में बात कर रही थीं।

अर्जुन को भी इस बारे में आइडिया नहीं कि सिया ने आखिर ऐसा क्यों किया जो उन्हें यह रास्ता चुनना पड़ा। आप भी सिया के वीडियोज़ देख सकते हैं।

वह अपने कॉन्टेंट को लेकर काफी अच्छी थीं। लोग उन्हें पसंद करते थे। दुख हुआ कि सिया ने यह रास्ता चुना। अगर आप डिप्रेशन में हैं तो प्लीज यह रास्ता न चुनें।

खबरों के मुताबिक सिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्के टिकटॉक पर एक मिलियन (10 लाख) से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। सिया दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली थीं।

घर में ही उन्होंने यह कदम उठाया और घटना को अंजाम दिया। बताते चलें कि सिया ने जान देने से पहले अपना एक डांस वीडियो भी अपलोड किया था, जिसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा था।

ये भी पढ़ें