Prabhat Times
नई दिल्ली। टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को गिरफ्तार किया गया है। एक्टर पर रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की POCSO एक्ट के तहत नाबाल‍िग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है। फिलहाल, एक्टर पुलिस हिरासत में ही हैं। इसके अलावा अभी तक कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें, बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे। कुछ दिनों पहले पर्ल ने एक शो के दौरान बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें इसलिए वह अपने घर से भाग आए थे। उनके पास पैसे नहीं बचे थे और वह पानी-पुरी खाकर अपनी भूख मिटाते थे। एक बार तो उन्होंने नौ दिनों तक कुछ नहीं खाया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो पर्ल वी ने साल 2013 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2013 में टीवी धारावाहिक ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’ से मिला।

कर‍िश्मा तन्ना के साथ र‍िलेशन में थे पर्ल

पर्ल अपने रिलेशंस को लेकर अक्सर सुर्ख‍ियों में बने रहते हैं. कुछ समय पहले कर‍िश्मा तन्ना के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में था. दोनों कुछ साल तक साथ में थे लेक‍िन फिर उनके बीच अनबन हो गई और दोनों ने अपने रोमांट‍िक रिलेशन को वहीं खत्म कर दिया. हालांकि अभी भी दोनों के बीच दोस्ती है.

इन धारावाहिकों में नज़र आए हैं पर्ल

इसके बाद पर्ल वी पुरी ने ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्यार’, ‘नागिन 3’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। एक्टर बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा ‘किचन चैंपियन 5’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे। उनके कुछ म्यूजिक वीडियोज भी आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें