Prabhat Times
जालंधर। पंजाब में कोरोना को लेकर चल रही पाबंदीयां 30 जून तक बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ ही पंजाब में आईलेट्स सैंटर खोलने की अनुमती दे दी गई है। निर्देश दिए गए है कि आईलेट्स सैंटर के स्टाफ, स्टूडैंटस और अध्यापकों को वेक्सीनेशन की एक डोज़ लगी होनी अनिवार्य रहेगी। नाईट कर्फ्यु जारी रहेगा।
बता दें कि कोरोना के केस कम होने के बाद पंजाब अनलॉक हो रहा है। पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन खत्म हो चुका है। जालंधर में तो रविवार को भी मार्किट खुल चुकी है। कुछ दिन पहले सरकार द्वारा नाईट कर्फ्यु व अन्य पाबंदीयां 25 जून तक बढ़ाई गई थी। आज दोबारा जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक मिनी लॉकडाउन 30 तक बढ़ाया गया है। इसके अतिरिक्त विवाह, भोग, अंतिम अरदास में 50 लोग शामिल हो सकते हैं।
नाईट कर्फ्यु का समय रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक ही है। होटल, रेस्तरां, जिम, स्पा, काफी शाप, फास्ट फूड इत्यादि 50 प्रतिशत कैपेस्टी के साथ खुल सकते हैं। अनलॉक की की प्रक्रिया में आज आईलेटस सैंटर खोलने की अनुमती दी है। साथ ही सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड नियमों का पालन सख्ती से किया जाए। नियमों का पालन में ढिलाई या लापरवाही न बरती जाए। पंजाब सरकार द्वारा जिला प्रशासनिक अधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने जिला की कोविड परिस्थितियों के मुताबिक फैसले ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें