Prabhat Times
जालंधर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक ढांचे की मजबूती के लिए नई कार्यकारिणी के गठन और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किए जाने का क्रम तेजी से जारी है।
इसी कड़ी के तहत मंडल स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, जिस के तहत मंडल एक की भी नई टीम का विस्तार किया गया हे।
जिसमें पार्टी के होनहार और पुराने युवा नेता उमेश बत्तरा को उपाध्यक्ष बनाया गया हे।
हालांकि उमेश बत्तरा पहले भी मंडल के महामंत्री रह चुके हैं लेकिन पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेवारी से भी उन्होंने संतोष और खुशी व्यक्त की है।

उमेश बत्तरा 2007 से पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। 2009 में उमेश बत्तरा स्पोर्ट्स सैल के मंडल महामंत्री, भाजपा मंडल एक के 2 बार प्रेस सचिव रहे।
इसके बाद उनकी पार्टी के प्रति सेवा भावना को देखते हुए तीसरी बार की मंडल टीम में उन्हें मंडल महामंत्री बनाया गया। इसके बाद वह दो बार भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भी रहे।
उमेश बत्तरा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो बरहाल जिम्मेदारी दी है वह उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के योग्य मार्गदर्शन में पूरी ईमानदारी से निभाने को अग्रसर होंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित करना एवं आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मंडल से पार्टी को भारी जीत दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

ये भी पढ़ें