Prabhat Times

जालंधर। (Vigilence Raid Bhargo Camp Police Station Jalandhar) इस समय की बड़ी खबर जालंधर से हैं। कमिश्नरेट के थाना भार्गव कैंप में विजीलैंस ने रेड की है। विजीलैंस टीम ने थाना भार्गव कैंप के एस.एच.ओ. गुरदेव सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक विजीलैंस को शिकायत मिली थी कि थाना प्रभारी द्वारा ट्रैवल एजैंसी संबंधी रिपोर्ट पॉजिटिव देने के लिए 10 हज़ार रूपए की रिश्वत मांगी गई है। शिकायत मिलने पर विजीलैंस टीम ने ट्रैप लगाया। विजीलैंस के एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में डी.एस.पी. दलबीर सिंह व उनकी टीम ने देर शाम थाना भार्गव कैंप में रेड की और एस.एच.ओ. गुरदेव सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। थाना भार्गव कैंप में विजीलैंस की रेड से कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया है। विजीलैंस टीम रिश्वतखोर एस.एच.ओ. को काबू करके विजीलैंस थाना ले जा रही है।
जानकारी मिली है कि एस.एच.ओ. गुरदेव सिंह ने न्यू माडल हाऊस में रहने वाले दलजिन्द्र सिंह से 10 हज़ार रूपए रिश्वत ली। पता चला है कि दलजिन्द्र सिंह आर्मी से रिटायर्ड है और अब वे ट्रैवल एजैंसी खोलना चाहता था। उसकी वैरीफिकेशन रिपोर्ट पॉजिटिव देने के एवज़ में रिश्वत की मांग की गई। और आज देर शाम एस.एच.ओ. 10 हज़ार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें