Prabhat Times
जालंधर। विजीलैंस ब्यूरो (Vigilence Bureau) ने आज कमिश्नरेट जालंधर के थाना नम्बर 6 में रेड की है। विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने थानेदार मनमोहन कृष्ण को 5 हज़ार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
विजीलैंस ब्यूरो के एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि गुरदासपुर के ओंकार नगर निवासी ज्यूलर रॉबिन शर्मा ने शिकायत में बताया कि 1 दिसंबर को वे जालंधर में अपने नानके आया था। रात के समय मामा की तबीयत खराब होने के कारण वे अपने मामा के लड़के साहिल और रोहित के साथ पी.पी.आर. मॉल मार्किट की तरफ दवा लेने के लिए गया।
रास्ते में ए.एस.आई. मनमोहन कृष्ण ने उन्हें घेर लिया और बताया कि वे नाईट कर्फ्यु के दौरान बाहर घूम रहे हैं। हालांकि उन्हें बताया कि वे दवा लेने के लिए आए हैं। इसके बावजूद थानेदार मनमोहन कृष्ण ने तीनों को थाना नंबर 6 लाकर कर्फ्यु नियमों के उल्लंघन के आरोप मे केस दर्ज कर दिया।
उनके परिवारिक सदस्यों ने जमानत करवा ली। अगले दिन वे गाड़ी की सुर्पुदारी के लिए पहुंचे तो दस्तावेज मुंशी को दे दिए। मुंशी ने कहा कि गाड़ी के दस्तावेज थानेदार मनमोहन कृष्ण के पास हैं। वे बाद में ले जाएं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि दस्तावेज लेने के लिए वे 27 फरवरी को दोबारा थानेदार मनमोहन कृष्ण से मिले। लेकिन थानेदार ने दस्तावेज देने के लिए 15000 रूपए की मांग की। उन्हें धमकाया कि अगर रूपए नहीं दिए तो वे गाड़ी की सुर्पुदारी कैंसल करवा देगा। इसके पश्चात उनसे 12000 रूपए ले लिए लेकिन गाड़ी की आर.सी. नहीं दी। बाद मे आर.सी. देने के लिए फिर से 10 हज़ार रूपए की मांग की जाने लगी।
एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि रॉबिन की शिकायत मिलने पर मामले की योजनाबद्ध ढंग से जांच डी.एस.पी. दलबीर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मनदीप सिंह व उनकी टीम को सौंपी गई। आज ट्रैप के दौरान विजीलैंस टीम ने ए.एस.आई. मनमोहन कृष्ण को 5000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी थानेदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।

11 दिन में विजीलैंस ने पकड़े 9 भ्रष्ट अधिकारी

एस.एस.पी. दिलजिन्द्र ढिल्लों ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पिछले 11 दिन में 6 ट्रैपल लगाए गए हैं। जिनमें 4 ए.एस.आई., एक हैड कांस्टेबल, 2 पटवारी, 2 प्राईवेट एजैंटो को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें