Prabhat Times
जालंधर। पंजाब की जालंधर तहसील से बड़ी खबर है। दोपहर तहसील कांपलैक्स में विजीलैंस की छापेमारी हुई है।
पता चला है कि विजीलैंस टीम ने तहसील के पटवारी नरेन्द्र गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय विजीलैंस की टीम ने ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान जैसे ही पटवारी नरेन्द्र गुप्ता ने रिश्वत के रूपए पकड़े तो साथ ही विजीलैंस टीम ने रेड कर दी।
पता चला है कि विजीलैंस अधिकारियों द्वारा मौके पर ही पटवारी के हाथ धुलवाए गए तो पानी का रंग बदल गया।
जानकारी के मुताबिक पटवारी नरेन्द्र गुप्ता गांव दिवाली हल्का के पटवारी हैं। फिलहाल इस बारे में अधिकारिक जानकारी विजीलैंस द्वारा नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें