Prabhat Times
जालंधर। प्रसिद्ध समाज सेवक तथा गीता मंदिर, आदर्श नगर, जालंधर के प्रधान विजय कुमार मरवाहा (vijay kumar marwaha) की पार्थिव देह का आज जालंधर के हरनामदासपुरा शमशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्री विजय कुमार मरवाहा की पार्थिव देह को मुखाग्नि उनके बेटे समीर मरवाहा (गोल्डी), हेमंत मरवाहा ने दी।
गीता मंदिर आदर्श नगर के प्रधान होने के साथ साथ कई समाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े श्री विजय कुमार मरवाहा का रविवार दोपहर बाद अकस्मात निधन हो गया था। श्री विजय कुमार मरवाहा का अंतिम संस्कार आज सोमवार दोपहर 12 बजे हरनामदासपुरा शमशानघाट में किया गया।
शोकग्रस्त गोल्डी मरवाहा, हेमंत मरवाहा, विनोद मरवाहा तथा मरवाहा परिवार के साथ दुःख के समय पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, विधायक राजेन्द्र बेरी, राजेश विज, मेयर जगदीश राजा, पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी, पूर्व सीनीयर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, पूर्व मेयर राकेश राठौर, नवल किशोर कंबोज, तरसेम कपूर, अमित तनेजा, शैट्टी गोराया, महेश मखीजा, पार्षद गुरविन्द्र सिंह बण्टी नीलकंठ, डाक्टर रमेश कम्बोज, मनु बाहरी,
संजीव मिंटू, रमन सूरी, लवली चड्डा, जिम्मी कालिया, पटवारी अश्वनी कुमार बाटा, पटवारी नरेश कुमार, विशाल सभ्रवाल, सुरजीत सिंह सीटा, चरणजीत सिंह मिंटा, संतोष परमार, जतिन्द्र मेहंदीरत्ता (काली), विक्की भाटिया, पकंज सलूजा, राजन गुप्ता, आशीष अग्रवाल, मुकेश सेठी, गुरदीप सिंह नेकी, मुकेश सहदेव, रमन पब्बी, विपन चड्डा (बब्बी), अनिल सच्चर, पौंटी राजपाल, डिम्पी सचदेवा, हरजिन्द्र लाडा, अश्वनी शर्मा टीटू, सतनाम बिट्टा, पंडित गुलशन शर्मा सहित शहर के सैंकड़ो लोगो ने दिवंगत आत्मा को नम आंखो से विदायगी दी और पीड़ित परिवार के साथ शोक जताया।

बुधवार होगा रस्म उठाला

दिवंगत श्री विजय कुमार मरवाहा का रस्म चौथा बुधवार 30 दिसंबर को सुबह 9 बजे हरनामदासपुरा शमशानघाट तथा रस्म उठाला बुधवार को ही दोपहर 2 से 3 बजे तक श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड़, जालंधर में होगा।

ये भी पढ़ें