Prabhat Times
जालंधर। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला (vijay sampla) की माता जी के देहांत से शोक की लहर है। सामाजिक, राजनीतिक सहित हर एक वर्ग इस दुःख की घड़ी में सांपला परिवार के साथ शोक जता रहा है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तरुण चुघ ने भी विजय सांपला के निवास पर पहुंच कर शोक जताया।
इस मौके पर उनके साथ अमित तनेजा, मोनू पुरी, शीतल अंगुराल, राजन अंगुराल, लक्की अरोड़ा सहित और भी भाजपा नेता मौजूद रहे। तरूण चुघ ने श्री सांपला के साथ शोक जताया और कहा कि इस दुःख की घड़ी में सभी लोग उनके साथ शामिल हैं। श्री सांपला की मां बिमला देवी की अंतिम शोक सभा 20 फरवरी दिन शुक्रवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक विक्टोरिया गार्डन, जी.टी. रोड़ में रखी गई है।

ये भी पढ़ें