चंडीगढ़ (ब्यूरो): पंजाब से बड़ी खबर आ रही है कि पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता की पत्नी विन्नी महाजन को पंजाब की नई मुख्य सचिव बनाया गया है और करणअवतार सिंह को हटा दिया गया है।

आपको बता दें कि 1987 बैच की आई.ए.एस. विन्नी महाजन एडिशनल चीफ सेक्रेटरी भी रह चुकी है। जबकि पूर्व मुख्य सचिव कर्ण अवतार सिंह 1984 का बैच रह चुका है।

कर्ण अवतार सिंह मुख्य सचिव  पद से एक महीने बाद रिटायर होने वाले थे लेकिन उन्हें एक महीना पहले ही रिटायर करके विन्नी महाजन को इस पद पर नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के साथ कर्णअवतार की तल्खी भी हो चुकी थी और उन्हें उनके पद से हटाए जाने की लगातार मांग की जा रही थी।

लेकिन बाद में आपसी मीटिंग करके इस विवाद को सुलझा लिया गया और कर्ण अवतार सिंह ने माफी भी मांगी थी। अब कर्णअवतार सिंह को उनके पद से हटा कर विन्नी महाजन को ये पद सौंपा गया है।