Home City News मल्हौत्रा प्रोपर्टी डीलर के राजीव मल्हौत्रा के बड़े भाई का निधन, इस...

मल्हौत्रा प्रोपर्टी डीलर के राजीव मल्हौत्रा के बड़े भाई का निधन, इस दिन होगा रस्म उठाला, पढ़ें

Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से दुःखद खबर है। फुटबाल चौक में स्थित मल्हौत्रा प्रोपर्टी डीलर के राजीव मल्हौत्रा के बड़े भाई तथा मल्हौत्रा ग्लास ट्रेडर्स के मनीष मल्हौत्रा के पिता  विनोद मल्हौत्रा का आज निधन हो गया।
आज दोपहर बाद दिवंगत विनोद मल्हौत्रा की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार हरनामदासपुरा शमशानघाट में किया गया। पार्थिव देह को मुखाग्नि उनके बेटे मनीष मल्हौत्रा ने दी।
दुःख के समय पर मेयर जगदीश राजा, विधायक बावा हैनरी, विधायक राजेन्द्र बेरी, पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी, प्रिंस अशोक ग्रोवर, शविन्द्र उप्पल, बॉबी सहगल, अश्वनी पुरी, पार्षद अरूण अरोड़ा, जतिन्द्र सिंह बब्बू नीलकंठ, पार्षद बब्बी चड्डा, अमित तनेजा, सुरिन्द्र मामू, राजेश भट्टी, अनिल एंग्रिश, पार्षद गुरविन्द्रपाल सिंह बण्टी नीलकंठ, महेश कालिया, विजय छिब्बड़, विपन भंडारी तथा शहर के सामाजिक धार्मिक संस्थाओं को गणमान्य लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ शोक जताया।

बुधवार 20 जनवरी को होगा रस्म उठाला

दिवंगत श्री विनोद मल्हौत्रा का रस्म चौथा 20 जनवरी बुधवार को सुबह 8 बजे हरनामदासपुरा शमशानघाट में होगा और रस्म उठाला उसी दिन दोपहर 1 से 2 बजे महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड़ जालंधर में होगा।

ये भी पढ़ें

Copyright © 2020 PrabhatTimes.com | All Rights Reserved