Prabhat Times
नई दिल्ली। कोरोना (Corona) महामारी से जंग जीतने के लिए कई सिलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। दोनों ने भारत में कोविड रिलीफ के लिए फंडरेजर शुरू किया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना से जंग जीतने में आगे आएं। विराट और अनुष्का को इस फंडरेजर में 7 करोड़ रुपये जुटाने हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 करोड़ रुपये वे खुद डोनेट कर चुके हैं।

अनुष्का ने की सपोर्ट की अपील

अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करके लिखा है, हमारी देश कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ रहा है और हमारा हेल्थकेयर सिस्टम बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। लोगों को तड़पते देखकर मेरा दिल टूटा जा रहा है। इसलिए विराट और मैंने Ketto के साथ एक कैंपेन #InThisTogether शुरू किया है।
इसके जरिये कोविड-19 में राहत के लिए चंदा जुटाया जाएगा। हम सब इस मुसीबत से जीतेंगे। प्लीज भारत और भारतीयों को सपोर्ट करने के लिए आगे आइए। आपका योगदान इस बुरे वक्त में लोगों को बचाने के काम आएगा। इसके लिए मेरे बायो में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। मास्क लगाएं, घर पर रहें, सुरक्षित रहें।

पहले भी जुटा चुके हैं फंड

विराट और अनुष्का इस पहल के जरिये 7 करोड़ रुपये जुटाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2 करोड़ रुपये खुद कॉन्ट्रिब्यू किए हैं। इसके अलावा विराट, अनुष्का, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते हफ्ते फंडरेजर शुरू किया था। इसमें उन्होंने 6.6 करोड़ रुपये इकट्ठे किए थे।

ये भी पढ़ें