Prabhat Times
चंडीगढ़। (Most Wanted Gangster Goldy Brar Big Disclosure) गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस के अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ज्वाईंट आप्रेशन से गैंगस्टर परेशान है। यहां तक की कनाडा में बैठा गैंगस्टरों का सरगना गोल्डी बराड़ परेशान है।
पुलिस के लगातार कसते शिकंजे के बीच गोल्डी बराड़ ने एक चैनल को भेजे वीडियो मैसेज में कहा कि जीते जी 95% लोग उसे गालियां निकालते थे। मौत के बाद अचानक सब उसके समर्थन में आ गए।
गोल्डी ने खुलासा किया है कि मूसेवाला ने जान बचाने के लिए 2 करोड़ का ऑफर दिया था। हमे भाई के खून का बदला लेना था, इसलिए उसे मार दिया।
सूत्रों के मुताबिक पंजाब और दिल्ली पुलिस ने यह वीडियो गोल्डी बराड़ के ही होने की पुष्टि की है। हालांकि प्रभात टाईम्ज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल के बाद दी थी ऑफर

गोल्डी ने कहा कि विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल के बाद चुनाव के दौरान मूसेवाला ने 2 करोड़ की ऑफर की थी।
मुक्तसर के गांव भंगचिड़ी के कुछ लड़के थे, जो 24 घंटे मूसेवाला के साथ रहते थे। उनके जरिए ही यह ऑफर दी गई।
मुझे कहा गया कि रुपए लेने के बाद गुरुद्वारा साहिब जाकर कसम खा लो कि उसके बाद मूसेवाला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
हमने भाई के खून का बदला लेना था, इसलिए कहकर उसे मारा।
गोल्डी बराड़ का यह वीडियो मूसेवाला को जमीनी स्तर के अलावा सोशल मीडिया पर मिल रहे सपोर्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।
मूसेवाला को मिल रहे समर्थन से पुलिस पर लगातार तेज कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है। मूसेवाला का 29 मई को मानसा में कत्ल किया गया था।

कत्ल का कोई अफसोस नहीं

गोल्डी बराड़ ने कहा कि मेरा नाम मूसेवाला से जोड़ा गया। हम पहले भी इसकी जिम्मेदारी ले चुके हैं।
हमें मूसेवाला के कत्ल का कोई अफसोस नहीं है। हमारे भाईयों का नुकसान हुआ था। 2 भाईयों के कत्ल में अप्रत्यक्ष तरीके से इसका हाथ था।
उसने अपने गानों वाली इमेज को सही साबित करने के लिए यह सब किया। सिद्धू का 2 भाईयों के कत्ल में हाथ था। इसकी गलतियां भूलने लायक नहीं थी।
हमने न्याय का बहुत इंतजार किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था। जो ऑप्शन था, वह हमने कर दिया।

मूसेवाला की सिख शहीदों से तुलना गलत

हमने हथियार उठाए और बदला ले लिया। मूसेवाला को जीते जी लोग गालियां देते थे। 95% लोग उसके विरोधी थे।
वीडियो बनाने का मकसद यह है कि हमें जितना मर्जी बुरा कहो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। अच्छे लोगों का घर उजाड़ दिया जाता है। हम बुरे ही ठीक हैं।
दुख इस बात का है कि मरने के बाद लोग सिद्धू मूसेवाला को सच्चा कह रहे हैं। उसके घर वालों की इमोशनल वीडियो आई, लोग उसके पक्ष में खड़े हो गए।
पावरफुल लोगों के कसूर सामने नहीं आते। सिद्धू को सिख शहीद और कौमी योद्धा करार देना गलत है। मूसेवाला उसका हकदार नहीं है।

SYL गाना गया लेकिन जिन्होंने नहर निकाली, उनको जिताने क्यों गया?

गोल्डी बराड़ ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस के साथ क्यों गया?। SYL गाना गया। बहुत अच्छा गाया। लेकिन, जिस परिवार ने यह नहर निकाली, उन्हें जिताने के लिए जोर लगाता रहा।
उन्हें क्यों नहीं कहा कि SYL नहर क्यों निकाली। अगर यह इतना बागी था तो वह बातें भूल क्यों गया?।

दीप सिद्धू के संस्कार के दिन नाच रहा था मूसेवाला

दीप सिद्धू की मौत पर जब पूरा पंजाब गम में था। दीप सिद्धू का संस्कार हो रहा था लेकिन मूसेवाला ने अखाड़ा लगा रखा था। वहां यह नाच रहे थे।
सबने इसका विरोध भी किया।हालांकि अब लोग यह सब बातें भूल गए। दीप सिद्धू के साथ मूसेवाला की फोटो क्यों लगाई जा रही हैं।

तुपाक सिक्योरिटी में नहीं घूमता था

तुपाक की बात करता था। तुपाक के साथ किसी ने पुलिस देखी। वह सिक्योरिटी में नहीं घूमता था। मूसेवाला सिक्योरिटी में घूमता था।
मूसेवाला कभी पुलिस अफसरों तो कभी नेताओं के पैरों में गिरता था कि मुझे सिक्योरिटी दे दो।

ये भी पढ़ें


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14