Prabhat Times
चंडीगढ़। उमस भरी गर्मी से जल्द ही पंजाब वासियों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 8 से 11 अगस्त के बीच पंजाब के विभिन्न शहरों मे तेज आंधी के साथ बारिश होगी।
पंजाब में अभी मानसून ने ज़ोर नहीं पकड़ा है। लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। इसी बीच मौसाम विभाग द्वारा जारी किए गए एलर्ट के मुताबिक गर्मी से जल्द ही राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़, पंजाब के शहर लुधियाना, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पटियाला, बरनाला तथा हरियाणा के विभिन्न कैथल, कुरूक्षेत्र, जींद, यमुनानगर, पंचकुला, अम्बाला, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत और सोनीपत आदि में मानसून अपने रंग में बरस सकता है।
इसके साथ गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि गत दिवस हलकी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में उमस वाला माहौल है।