Prabhat Times

लुधियाना। (Weather Forecast Punjab) पंजाब में मौसम फिर बदलने जा रहा है। रविवार और सोमवार को दिन में तेज धूप खिलेगी। जिससे गर्मी का एहसास होगा। सोमवार शाम के बाद मौसम बदल जायेगा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे दिन में तापमान गिरेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इसके चलते लोगों को ठिठुरन का एहसास होगा। लुधियाना में दीवाली के अगले दिन 5 नवंबर काे एक्यूआई 296 और 6 नवंबर को 167 पर पहुंच सुधार हुआ था। हालांकि रविवार को एएक्यूआई 230 पर खराब श्रणी में आ गया।

15 नवंबर के आसपास पंजाब में बारिश के आसार

हालांकि इसके बाद 12 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 नवंबर के आसपास पंजाब में बारिश हो सकती है। कई जिलों में हल्की बारिश, तो कई जिलों में केवल बूंदाबांदी होने की संभावना है। कुछ जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके चलते जल्द ही मौसम में ठंडक घुलने के आसार है। राज्य में अभी धान की कटाई आखिरी चरण में है। यदि अभी बारिश होती है तो मंडियों में पड़ा लाखों टन गेहूं भीगने के आसार है। इसके चलते किसानों की चिंता अभी से बढ़ गई है।

पिछले 10 दिनों से दिन का तापमान हाे रहा कम

बता दें कि पिछले 10 दिनों से दिन का तापमान तीन से चार डिग्री कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। अक्टूबर अंत में दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा था, जो नवंबर में घटकर 20 से 29 डिग्री तक आ गया है। इस साल तापमान कम रहने के आसार है।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें