Prabhat Times
नई दिल्ली। (Weather Forecast) उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पंजाब, दिल्ली सहित इन राज्यों में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तर भारत के अन्य इलाकों में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान इन इलाकों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

अगले 24 घंटे के लिए घाटी में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किए हैं। कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि पिछले रात शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से ज्यादा है।
घाटी में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है क्योंकि ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

ये भी पढ़ें