Prabhat Times
जालंधर। (Women took away jewelery worth lakhs from home in the posh area of Jalandhar) महानगर जालंधर के पॉश एरिया शक्ति नगर में बड़ी वारदात सामने आई हैं। घरों में काम करने के बहाने में आई दो महिलाएं प्रोप्रर्टी कारोबारी के घर से लाखों रूपए का सोना चोरी कर फरार हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक शक्ति नगर में रहने वाले प्रापर्टी डीलर नरेश जयरथ के घर में घुसी दो महिलाएं लाखों का सोना चुरा ले गईं। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले।
उसमें महिलाएं कैद हो गईं। पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में दिखा है कि चटक रंग साड़ियां पहनी दो महिलाएं वहां आई थी।
शक्ति नगर में रहने वाले प्रापर्टी डीलर नरेश जयरथ की पत्नी सीमा ने बताया कि उनके पति अपने काम पर गए थे। उनका बड़ा बेटा कपिल कालेज में पढ़ाता है और वह भी अपने काम पर गया था। परिवार के अन्य सदस्य काम से गए थे।
उन्होंने बताया कि करीब सुबह करीब 11 बजे दो महिलाएं, जिन्होंने चटक रंग की साड़ियां पहन रखी थीं उनके घर आईं। उन्होंने कहा कि वह यहां काम मांगने के लिए आई हैं।
सीमा ने बताया कि वह घर में किसी काम से अंदर गई तो दोनों महिलाओं ने घर की अलमारी खोलकर अंदर से करीब 50 तोला सोना चुरा लिया।
थाना डिवीजन नंबर चार के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर उनको गिरफतार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

——————————————

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14